Bihar STET 2025 Registration: बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन डेट 5 अक्टूबर तक बढ़ी, बीएसईबी ने जारी की अधिसूचना
Santosh Kumar | September 27, 2025 | 01:21 PM IST | 1 min read
बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर के शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए होती है।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 27 सितंबर तक निर्धारित थी, लेकिन अब इसे 5 अक्टूबर तक विस्तारित कर दिया गया है।
इस संबंध में अधिसूचना बीएसईबी के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर जारी कर दी गई है। बिहार एसटीईटी परीक्षा माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर पर शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
Bihar STET Registration 2025: बिहार एसटेट परीक्षा कब होगी?
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और पेपर 2 अलग-अलग आयोजित किए जाएँगे। बिहार बोर्ड जल्द ही परीक्षा केंद्र और डेटशीट जारी करेगा।
बीएसईबी एसटीईटी पंजीकरण 19 सितंबर से शुरू हुआ और 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा। बिहार बोर्ड ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि पंजीकरण तिथि के अलावा, पहले की अधिसूचना में उल्लिखित अन्य सभी निर्देश यथावत् रहेंगे।
Bihar STET 2025 Registration: बिहार एसटीईटी एप्लीकेशन फीस
आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी और चुने गए पेपर के आधार पर अलग-अलग है। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, एक पेपर (पेपर 1 या पेपर 2) का शुल्क 960 रुपये है, जबकि दोनों पेपरों के लिए 1440 रुपये है।
आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी) के लिए शुल्क में छूट का प्रावधान है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, एक पेपर (पेपर 1 या पेपर 2) का शुल्क 760 रुपये है, जबकि दोनों पेपरों के लिए 1140 रुपये
अगली खबर
]UPPSC CSES Mains Exam 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएसईएस मुख्य परीक्षा तय तिथि पर कराने का दिया निर्देश
अदालत ने स्पष्ट किया कि यह परीक्षा तय कार्यक्रम के मुताबिक कराई जाएगी, लेकिन इसके परिणाम, विशेष अपील पर निर्णय आने के बाद जारी किए जाएंगे। न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी और न्यायमूर्ति एके गुप्ता की खंडपीठ ने उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा दायर एक विशेष अपील पर यह आदेश पारित किया।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच