Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा? डेट, पासिंग मार्क्स; वेबसाइट्स जानें
Saurabh Pandey | March 26, 2025 | 12:24 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थी इसे results.biharboardonline.com, biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट के अलावा DigiLocker एप या पोर्टल पर लॉगिन करके भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) जल्द ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2025 जारी करेगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, रिजल्ट 31 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है।
बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक मैट्रिक रिजल्ट घोषित करना है और हम मैट्रिक रिजल्ट की तैयारी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित हो जाएगा।
बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थी इसे results.biharboardonline.com, biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट के अलावा DigiLocker एप या पोर्टल पर लॉगिन करके भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें 15.68 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
Bihar Board 10th Result 2025: पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा, कक्षा 12 के छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 40% अंक की आवश्यकता होती है।
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- बीएसईबी कक्षा 10 स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।
- बीएसईबी कक्षा 10 स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए प्रिंटआउट लें।
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: पिछले वर्ष के आंकड़े
पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के नतीजे 31 मार्च 2024 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.91 फीसदी छात्रों को सफल घोषित किया गया था। जिला स्कूल पूर्णिया के शिवंकर कुमार ने 97.80 प्रतिशत (489) अंक लाकर राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर जिले के वी हाई स्कूल मोवाजीदपुर नॉर्थ के आदर्श कुमार (97.60 प्रतिशत - 488 अंक) रहे थे।
BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बीएसईबी इंटर रिजल्ट जारी
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इस वर्ष इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 86.5 रहा है। स्ट्रीमवाइज बात करें तो आर्ट्स संकाय में कुल 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 पर्सेंट और साइंस स्ट्रीम में कुल 88.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
Bihar Board 12th Topper List 2025: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स को मिलेगा अवॉर्ड
बिहार बोर्ड ने इंटर टॉपर को इनाम देने की घोषणा भी की है। पहले स्थान पर आने वाले टॉपर्स को दो लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी तरह दूसरे स्थान पर आने वाले को 1.50 लाख, तीसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार और चौथे एवं पांचवें स्थान पर आने वाले को 30-30 हजार रुपये देने की घोषणा हुई है। वहीं, लैपटॉप और मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा।
अगली खबर
]BSEB Inter Result 2025: बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
जो छात्र अपने बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार