BSEB Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन डेट बढ़ी
Santosh Kumar | April 13, 2025 | 04:06 PM IST | 1 min read
बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं के लिए कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन 16 अप्रैल तक और 12वीं के लिए 15 अप्रैल तक भरे जाएंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज यानी 13 अप्रैल को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। जिन छात्रों को परीक्षा में कंपार्टमेंट मिला है, वे संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल के माध्यम से कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में आवेदन लिंक साझा किए हैं।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बिहार बोर्ड 10वीं के लिए कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन 16 अप्रैल तक और 12वीं के लिए 15 अप्रैल तक भरे जाएंगे। बीएसईबी ने कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 1 से 25 फरवरी के बीच किया।
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 तक और मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई। कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन छात्रों के स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल (प्रधान) द्वारा किया जाएगा।
Also read UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होने की खबर फर्जी, बोर्ड सचिव ने किया खंडन
BSEB Compartment Exam 2025: बीएसईबी कंपार्टमेंटल आवेदन लिंक
कक्षा 10वीं के लिए आवेदन भरने के लिए स्कूल प्रिंसिपल को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebonline.com, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com में से किसी एक पर जाना होगा।
कक्षा 12वीं की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org या biharboardonline.com के जरिए भरे जाएंगे। बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च और 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को जारी किया।
बिहार बोर्ड ने जानकारी दी है कि अगर छात्र स्क्रूटनी के बाद पास हो जाता है तो उसका रिजल्ट कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं बल्कि इंटर की मुख्य परीक्षा माना जाएगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होने की खबर फर्जी, बोर्ड सचिव ने किया खंडन
सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों पर दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सूचना पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल