BRO Recruitment 2024: सीमा सड़क संगठन में 466 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | August 8, 2024 | 09:02 AM IST | 1 min read
बीआरओ भर्ती 2024 के लिए कुल 466 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें से 417 ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के लिए हैं और शेष अन्य ड्राफ्ट्समैन, पर्यवेक्षक, टर्नर, मशीनिस्ट, ऑपरेटर उत्खनन मशीनरी और ड्राइवर रोड रोलर पदों के लिए हैं।
नई दिल्ली : सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर, टर्नर, मशीनिस्ट, ऑपरेटर और ड्राइवर के 466 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2024 से आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर शुरू होगा।
बीआरओ भर्ती 2024 के लिए कुल 466 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें से 417 ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के लिए हैं और शेष अन्य ड्राफ्ट्समैन, पर्यवेक्षक, टर्नर, मशीनिस्ट, ऑपरेटर उत्खनन मशीनरी और ड्राइवर रोड रोलर पदों के लिए हैं।
- ड्राफ्ट्समैन - 16 पद
- पर्यवेक्षक - 2 पद
- ट्यूनर - 10 पद
- मशीनिस्ट - 1 पद
- ऑपरेटर उत्खनन मशीनरी -18 पद
- चालक यांत्रिक परिवहन - 417 पद
- चालक रोड रोलर -2 पद
- कुल पद - 466
BRO Recruitment 2024: आयुसीमा
बीआरओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और 18 से 27 वर्ष है, जो पद के अनुसार अलग-अलग है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए।
BRO Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
बीआरओ भर्ती 2024 के तहत जारी विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। केवल एससी/एसटी श्रेणियों को बीआरओ आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है, अन्य शेष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
BRO Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
बीआरओ भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या किसी अन्य समकक्ष योग्यता से कक्षा 10वीं/मैट्रिकुलेशन पूरा और उत्तीर्ण होना चाहिए।
BRO Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
बीआरओ भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैंः
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट / स्किल टेस्ट / ड्राइविंग टेस्ट (पद की आवश्यकता के अनुसार)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई