Trusted Source Image

BPSSC ASI Technical Admit Card 2026: बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल एडमिट कार्ड कल आएगा, 5 अगस्त को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 09:48 PM IST | 2 mins read

बीपीएसएससी बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बीपीएसएससी एएसआई टेक्निकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 24 जुलाई को सक्रिय होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएसएससी एएसआई टेक्निकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 24 जुलाई को सक्रिय होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने आज विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विभाग में सहायक अवर निरीक्षक (ASI - तकनीकी) पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल 2026 एडमिट कार्ड 24 जुलाई को जारी किया जाएगा।

बीपीएसएससी बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो आईडी लानी होगी। इन दस्तावेजों के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Bihar Police ASI Technical 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि

बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल 2026 परीक्षा 5 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। कैंडिडेट्स को सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। सुबह 9:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Also readBPSC Stenographer Final Answer Key 2026: बीपीएससी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर-की पीडीएफ bpsc.bihar.gov.in पर जारी

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 जुलाई 2026 को सुबह 12 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।” अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल) के कुल 22 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो आईडी (आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि), पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बीपीएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Bihar Police ASI Technical Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीपीएसएससी की वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • ‘असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल) - एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications