BPSC TRE 4.0: सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू करने का दिया निर्देश
Santosh Kumar | July 16, 2025 | 10:55 PM IST | 1 min read
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टीआरई-4 से 1.20 लाख से अधिक शिक्षक उम्मीदवारों को अवसर मिलने की उम्मीद है।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की पहचान करने और शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 4 के आयोजन की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। टीआरई -1 और टीआरई -2 में 1.70 लाख और 70,000 शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जबकि टीआरई -3 में 87,774 रिक्तियों के खिलाफ 66,603 पद भरे जा सके।
नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की पहचान करने और जल्द से जल्द टीआरई-4 परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
हाल ही में राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ केवल बिहार के निवासियों को ही मिलेगा। यह आरक्षण अब बीपीएससी द्वारा जारी सभी भर्ती विज्ञापनों में लागू होगा।
इससे पहले बिहार में किसी भी राज्य की महिलाएं सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण का लाभ उठा सकती थीं। लेकिन अब यह आरक्षण केवल बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए ही तय किया गया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टीआरई-4 से 1.20 लाख से अधिक शिक्षक उम्मीदवारों को अवसर मिलने की उम्मीद है और इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे एक्शन में हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों को बीपीएससी टीआरई 4 के रूप में निर्देश देते हुए बड़ा ऐलान किया है।
अगली खबर
]BPSC AE Recruitment 2025: बीपीएससी ने एई परीक्षा से संबंधित शिकायतों के लिए ‘ग्रिवेंस’ पोर्टल किया सक्रिय
अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन कर डैशबोर्ड पर उपलब्ध ‘ग्रिवेंस’ बटन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा