BPSC TRE 3.0 Counselling Date: बीपीएससी टीआरई 3.0 काउंसलिंग तिथि में किया गया संशोधन, नया शेड्यूल जारी
Abhay Pratap Singh | December 15, 2024 | 06:25 PM IST | 2 mins read
हेड मास्टर की काउंसलिंग 20 और 21 दिसंबर को तथा टीआरई पास शिक्षक (कक्षा 1 से 12 तक) की काउंसलिंग 23 से 28 दिसंबर तक होगी।
नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से बीपीएससी टीआरई 3.0 और प्रिंसिपल पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग रद्द कर दी गई है। स्कूल शिक्षकों और प्रिंसिपलों के लिए काउंसलिंग 9 से 31 दिसंबर तक होनी थी। अब यह 20 दिसंबर, 2024 से 7 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
नोटिस के अनुसार, सभी जिलों में हेड मास्टर की काउंसलिंग 20 और 21 दिसंबर को होगी। जबकि टीआरई उत्तीर्ण शिक्षकों (कक्षा 1 से 12 तक) की काउंसलिंग 23 से 28 दिसंबर तक होगी। वहीं, द्वितीय सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसलिंग 30 दिसंबर से 7 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने बताया कि काउंसलिंग राउंड के लिए कुल 1,06,617 शिक्षकों ने क्वालीफाई किया है। इसमें 5,971 हेडमास्टर और कक्षा 1 से 5 तक के 21,911 शिक्षक; कक्षा 6 से 8 तक के 16,989 शिक्षक तथा द्वितीय सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 66,143 शिक्षक शामिल हैं।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शिक्षकों की काउंसलिंग उनके पदस्थापन वाले जिलों में ही कराई जाएगी होगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिक्षा विभाग ने बिहार TRE 3.0 शिक्षक भर्ती और हेड मास्टर की काउंसलिंग तिथि क्यों बदली है।
इससे पहले, टीआरई 3.0 कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए काउंसलिंग तिथि 16 से 20 दिसंबर निर्धारित थी। हेड मास्टर कक्षा 9 से 12 तक के लिए 9 से 13 दिसंबर थी। बिहार में स्कूल शिक्षक और हेडमास्टर भर्ती के लिए परीक्षा जून में आयोजित की गई थी।
BPSC TRE 3 Counselling Postponed: संशोधित तिथि
| पद | कक्षा | रिक्तियां | काउंसलिंग तिथि (पुरानी) | संशोधित काउंसलिंग तिथि |
|---|---|---|---|---|
| हेड मास्टर | कक्षा 9 से 12 | 5971 | 9 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2024 |
20 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2024
|
| टीआरई 3.0 स्कूल शिक्षक | कक्षा 1 से 5 | 21911 |
16 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2024
|
23 से 28 दिसंबर, 2024 |
| कक्षा 6 से 8 | 16989 | |||
| कक्षा 9 से 10 | - | |||
| कक्षा 11 से 12 | - | |||
| सक्षमता परीक्षा 2.0 टीचर | - | 66143 | 23 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 |
30 दिसंबर, 2024 से 7 जनवरी, 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार