BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: बिहार टीआरई 3 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो खुली, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | September 2, 2024 | 10:30 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई 3 उत्तर कुंजी 2024 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 3 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आज यानी 2 सितंबर को विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि आयोग द्वारा जारी आंसर-की में कोई त्रुटि है, वे बीपीएससी टीआरई 3 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बीपीएससी ने कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षा की आंसर-की जारी की है।
बिहार बीपीएससी टीआरई 3 उत्तर कुंजी 2024 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। बीपीएससी शिक्षक भर्ती चरण 3 परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी।
BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: अंतिम तिथि
जो उम्मीदवार बिहार टीआरई चरण 3 आंसर-की 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन मोड में आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। कक्षा 1 से 5 तक के उम्मीदवार 5 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं, जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए चुनौती विंडो 8 सितंबर तक खुली रहेगी।
बीपीएससी टीआरई 3 भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में 87,774 विभिन्न शिक्षक पदों को भरा जाएगा। बीपीएससी टीआरई अभियान प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
BPSC TRE 3 Answer Key 2024: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीपीएससी टीआरई 3 उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- बीपीएससी टीआरई 3 उत्तर कुंजी 2024 चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- आप उन प्रश्नों को चुनौती दे सकते हैं जिनके उत्तरों में विसंगतियां हैं।
बीपीएससी टीआरई 3 फाइनल आंसर की 2024 और रिजल्ट प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार किसी उत्तर पर आपत्ति करना चाहते हैं, उन्हें वैध प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार