BPSC Protest: “बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज क्रूरता की पराकाष्ठा”, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
Press Trust of India | December 26, 2024 | 03:59 PM IST | 1 min read
प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं के भविष्य की चिंता करना और नीतियां बनाना सरकार का काम है, लेकिन भाजपा सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगी है।
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (26 दिसंबर) को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा केवल अपनी कुर्सी बचाना चाहती है।
बीपीएससी की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित सीसीई के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में विरोध-प्रदर्शन किया, जिस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
BPSC News: "युवाओं पर लाठीचार्ज क्रूरता"
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने कहा था कि पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा, जब उनमें से कुछ बैरिकेड तोड़ बीपीएससी कार्यालय तक पहुंच गए और यातायात बाधित कर दिया।
प्रियंका गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर लिखा, "युवाओं पर लाठीचार्ज क्रूरता है। भाजपा राज में रोजगार मांगने वालों पर लाठीचार्ज होता है। यूपी हो, बिहार हो या एमपी, हर जगह आवाज उठाने पर लोगों को पीटा जाता है।"
BPSC Protest: राहुल गांधी ने की लाठीचार्ज की निंदा
प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं के भविष्य की चिंता करना और नीतियां बनाना सरकार का काम है, लेकिन भाजपा सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया, "जो मांगेगा रोजगार, उस पर होगा अत्याचार।"
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी राज्य सरकार पर अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए यह कृत्य करने का आरोप लगाया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा