BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बीपीएससी हेड टीचर के 40,247 पदों पर वैकेंसी, आवेदन का आखिरी मौका आज
Santosh Kumar | April 2, 2024 | 02:21 PM IST | 1 min read
बीपीएससी हेड टीचर भारती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 8 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के कुल 40,247 पदों के लिए आवेदन का आज (2 अप्रैल) आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस रिक्ति के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस लेख में आगे साझा की गई है।
बीपीएससी हेड टीचर भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि एससी, एसटी, सभी आरक्षित और अनारक्षित महिला उम्मीदवारों, विकलांगों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
BPSC Head Teacher Vacancy: पात्रता मानदंड
BPSC Head Teacher Bharti 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 8 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 8 वर्ष के शिक्षण अनुभव का प्रमाण पत्र देने के लिए सक्षम प्राधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी होंगे। आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2024 को 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Also read BPSC TRE 3.0 Exam Cancelled: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 परीक्षा रद्द, पेपर लीक का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
BPSC Head Teacher Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीपीएससी मुख्य शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- ‘BPSC Head Teacher Recruitment 2024 Link’ पर जाएं।
- यहां Apply Online बटन पर क्लिक करें।
- जरूरी विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]BSEB Class 10th Scrutiny 2024: बिहार मैट्रिक रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए कल से करें आवेदन, अधिसूचना जारी
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए छात्र कल यानी 3 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार स्क्रूटनी के माध्यम से अपना परिणाम की दोबारा जांच करा सकते हैं। बीएसईबी ने आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तय की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम