BPSC: बीपीएससी ने 71वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित होने की खबरों को बताया भ्रामक, अफवाहों से बचने की सलाह
Saurabh Pandey | August 30, 2025 | 04:14 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी की तरफ से आगे कहा गया कि आयोग परीक्षाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, एक्स (Twitter) हैंडल एवं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अभ्यर्थियों के हित में जारी करता रहा है।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित होने की खबरों को भ्रामक और अफवाह बताया है। आयोग ने छात्रों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी आधारहीन खबर को सच न मानें। बीपीएससी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
बीपीएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि - कुछ कथित शिक्षक, विशेषज्ञ एवं कोचिंग संचालक 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि स्थगित होने संबंधी मनगढ़ंत एवं भ्रामक सूचना प्रचारित कर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों/परीक्षार्थियों को अनावश्यक रूप से दिग्भ्रमित किया जा रहा है।
परीक्षा तिथि हो चुकी है जारी
एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि की घोषणा दो महीने पहले ही की जा चुकी है और उसके बाद अभी तक आयोग द्वारा ऐसा कोई संकेत अथवा सूचना जारी नहीं की गई है, जिससे यह प्रतीत हो कि परीक्षा की तिथि विस्तारित की जा सकती है।
आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर जारी होती हैं सूचनाएं
बीपीएससी की तरफ से आगे कहा गया कि आयोग परीक्षाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, एक्स (Twitter) हैंडल एवं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अभ्यर्थियों के हित में जारी करता रहा है। परीक्षा की तिथि के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहें पूर्णतः निराधार, कोरी कल्पना एवं अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाली हैं।
पहले की ही तरह एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भी परीक्षार्थियों को समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तथा जिला/परीक्षा केन्द्र की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यदि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण सूचना जारी करनी होगी, तो आयोग उसे केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट, एक्स हैंडल अथवा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपलब्ध कराएगा।
अफवाहों एवं भ्रामक दुष्प्रचार से सावधान रहें
आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निरर्थक अफवाहों एवं भ्रामक दुष्प्रचार से सावधान रहें और पूरी लगन एवं मेहनत के साथ प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी जारी रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार