BPSC Special Teacher Recruitment: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर के 7279 पदों के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 2, 2025 | 01:25 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) पर 5,534 पद और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) पर 1,745 पद भरेगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज यानी 2 जुलाई से बिहार विशेष स्कूल शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 28 जुलाई तक बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है, जबकि एससी/ एसटी, सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग कैंडिडेट (40% या उससे अधिक दिव्यांगता) को 200 रुपए का भुगतान करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहचान प्रमाण के रूप में आधार नंबर नहीं दिया है, उनको 200 रुपए का अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष - महिला) एवं अनारक्षित महिला कैंडिडेट के लिए 40 वर्ष है। एससी/ एसटी के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है। बिहार विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी।
बीपीएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7,279 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 5,534 पद प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और 1,745 पद उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए हैं। शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार विशेष शिक्षक अधिसूचना जांच सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, “बीपीएससी स्पेशल टीचर भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar Special School Teacher Post 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बिहार स्पेशल स्कूल टीचर 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- विशेष स्कूल शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरने के लिए स्वयं को पंजीकृत करें और लॉगिन करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]UP Government School Merger: उत्तर प्रदेश में स्कूलों को जोड़ने की नीति के खिलाफ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
एनएसआईयू के ईस्टर्न जोने के अध्यक्ष ऋषभ पांडे ने यह भी दावा किया कि सरकारी स्कूलों के एक किलोमीटर के दायरे में निजी स्कूलों को मान्यता देकर शिक्षा के अधिकार अधिनियम का का उल्लंघन किया जा रहा है
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार