BPSC Recruitment 2025: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर निकली भर्ती, 15 जुलाई से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 10, 2025 | 03:03 PM IST | 2 mins read
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के अन्तर्गत राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना एवं बेगूसराय के विभिन्न विषयों में सहायक प्राध्यापक के कुल 88 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी।
योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अगस्त, 2025 है। बिहार राज्य के स्थाई निवासी सभी महिला कैंडिडेट/एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए तथा सामान्य/अन्य अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपए है।
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ए.एम.एस. डिग्री (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एण्ड सर्जरी) जो भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद / भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के अनुसूची में सम्मिलित हो।
- संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि योग्यता हो, जो भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद् /भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के अनुसूची में सम्मिलित हो ।
- अनिवार्य इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
- भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अलोक में सभी अभ्यर्थियों के पास टीचर कोड प्राप्त होना आवश्यक होगा।
आवेदक की न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरूष) के लिए 45 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा/ महिला (UR, BC,EBC) कैंडिडेट के लिए 48 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 50 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक प्राध्यापक के कुल 88 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 15,600 - 39100 रुपए तक ग्रेड पे - 6600 (लेवल -11) के तहत वेतन व अन्य भत्ता दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Bihar Ayurvedic College Recruitment: चयन प्रक्रिया
बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए अंकों की गणना निम्न के आधार पर की जाएगी:
| कार्यक्रम | अंक |
|---|---|
|
बीएएमएस के विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं में प्राप्तांक का कुल योग
|
20 अंक |
|
आयुर्वेदिक में स्नातकोत्तर उपाधि के लिए
|
10 अंक |
|
सरकारी शैक्षणिक क्षेत्र में संविदा नियुक्ति के आलोक में कार्यानुभव
|
10 अंक |
|
साक्षात्कार
|
6 अंक |
| मान्यता प्राप्त जर्नल्स में मुख्य लेखक के रूप में मूल प्रकाशन के लिए | 4 अंक |
| कुल | 50 अंक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच