BPSC Recruitment 2025: बीपीएससी एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 18 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण
Saurabh Pandey | August 10, 2025 | 04:26 PM IST | 1 min read
राजकीय पॉलिटेक्निक एवं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रिंसिपल पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 को बंद होगी।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य भर के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 590 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। कुल 590 रिक्तियों में से 539 एसोसिएट प्रोफेसर और 51 प्रिंसिपल के पद हैं।
बीपीएससी एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2025 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय पॉलिटेक्निक एवं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रिंसिपल पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 को बंद होगी।
BPSC Recruitment 2025: आयुसीमा
बिहार के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्र सीमा 1 अगस्त 2025 तक न्यूनतम 30 वर्ष होनी चाहिए, उम्मीदवारों के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है। सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष निर्धारित है।
BPSC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। बिहार के अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों, बिहार की स्थायी निवासी सभी महिला उम्मीदवार (आरक्षित / अनारक्षित), विकलांग उम्मीदवार अभ्यर्थियों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
अगली खबर
]RRB Paramedical Recruitment 2025: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के 434 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय रेलवे में 434 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, डायलिसिस तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन और लैब असिस्टेंट जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम