BPSC Assistant Engineer Admit Card 2024: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | December 13, 2024 | 03:48 PM IST | 1 min read
अधिसूचना के अनुसार, बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर 2024 भर्ती परीक्षा 18 और 19 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज यानी 13 दिसंबर को बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर 2024 (सिविल / मैकेनिकल) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी सहायक अभियंता एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। बीपीएससी एई 2024 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को बीपीएससी सहायक इंजीनियर हाल टिकट 2024 के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
BPSC Assistant Engineer 2024 Exam Date: परीक्षा तिथि
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर 2024 भर्ती परीक्षा 18 और 19 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले, यह परीक्षा 20 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाली थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
बीपीएससी सहायक अभियंता परीक्षा केंद्र कोड के बारे में विस्तृत जानकारी 16 दिसंबर, 2024 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दी जाएगी। बीपीएससी सहायक इंजीनियर भर्ती अभियान के तहत कुल 118 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 113 पद सहायक अभियंता (सिविल) और 5 पद सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के लिए हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षा केंद्र कोड के बारे में विस्तृत जानकारी 16 दिसंबर, 2024 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में केवल सुबह 09:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सुबह 08:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए।”
BPSC Assistant Engineer admit card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- डाउनलोड एडमिट कार्ड डैशबोर्ड पर क्लिक करें।
- ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकलाकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी