BPSC 71st CCE Mains 2025: बीपीएससी 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के लिए 3 दिसंबर से करें आवेदन, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | December 2, 2025 | 01:32 PM IST | 1 min read
बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में सफल कुल 14,261 अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू की जाएगी। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी 71वीं सीसीई मेन्स 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बीपीएससी 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के लिए आवेदकों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
BPSC 71th Notification 2025: आवेदन तिथि
नीचे सारणी में कैंडिडेट बीपीएससी 71th सीसीई मेन्स एप्लीकेशन फॉर्म 2025 की तिथि जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि |
3 दिसंबर, 2025 |
|
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि |
24 दिसंबर, 2025 |
Also read BPSC 71st Prelims Result 2025: बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, कुल 14,261 अभ्यर्थी सफल घोषि त
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विज्ञापन आयोग द्वारा जारी किया गया है, जिसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू करने के पहले वेबसाइट पर प्रदर्शित आवश्यक निर्देश की जांच अवश्य कर लें।”
प्रारंभिक परीक्षा में सफल कुल 14,261 अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग कुल 1,298 रिक्त पदों को भरेगा। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी 71वीं सीसीई मेन्स नोटिफिकेशन 2025 जांच सकते हैं।
BPSC 71st CCE Mains Application 2025: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी 71वीं सीसीई मेन्स एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 71वीं सीसीई परीक्षा आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]UP Police Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल और जेल वार्डर के 25,455 पदों पर होगी भर्ती; अधिसूचना जल्द
यूपीपीआरपीबी ने कहा, आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति दिसंबर माह में जारी की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा