BPSC 70th Result Date 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, परिणाम लिंक
Santosh Kumar | January 9, 2025 | 05:51 PM IST | 1 min read
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के विरोध के बीच बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। आयोग ने 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा और 4 जनवरी को आयोजित पुनर्परीक्षा दोनों की आंसर-की अलग-अलग जारी की है। बीपीएससी जल्द ही बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम की तारीख जारी कर सकता है।
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर बीपीएससी 70वीं आंसर-की भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
BPSC 70th Result Date 2024: बीपीएससी 70 रिजल्ट कब आएगा?
बीपीएससी आंसर-की पर किसी भी तरह का संदेह होने पर अभ्यर्थी 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। दर्ज आपत्तियों के समाधान के बाद विषय विशेषज्ञों की कमेटी रिजल्ट के साथ बीपीएससी फाइनल आंसर-की जारी करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग जनवरी के अंत तक बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट जारी कर सकता है। बीपीएससी द्वारा प्रोविजनल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Also read BPSC 70 Answer Key 2024: बीपीएससी 70वीं परीक्षा की आंसर-की जारी, 16 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति
BPSC 70 Answer Key 2024: जांच की मांग को लेकर विरोध जारी
बता दें कि छात्र परीक्षा रद्द करने और न्याय की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर प्रशांत किशोर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, बीपीएससी ने आरोपों से इनकार किया है।
बीपीएससी ने 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा 13 दिसंबर को राज्य के 911 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। वहीं, बापू परीक्षा परिसर केंद्र की पुनर्परीक्षा आयोग ने 4 जनवरी को 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।
आयोग ने 4 जनवरी को आयोजित बीपीएससी 70वीं सीसीई पुन: परीक्षा से कुल 12 प्रश्न हटा दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जारी आंसर की पीडीएफ में इसका पूरा विवरण देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र