BPSC 70th CCE 2024 Registration: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा पंजीकरण bpsc.bih.nic.in पर शुरू
Saurabh Pandey | September 28, 2024 | 09:27 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2024 तक 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आयु में 3 साल तक की छूट है, जबकि अनुसूचित जाति के लिए आयु में 5 साल तक की छूट होगी।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा या बीपीएससी 70वीं सीसीई के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 28 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इन रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2024 तक 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आयु में 3 साल तक की छूट है, जबकि अनुसूचित जाति के लिए आयु में 5 साल तक की छूट होगी।
BPSC 70th CCE 2024: रिक्तियों की संख्या
बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,957 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों की संख्या विभागवाइज देख सकते हैं।
- ग्रामीण विकास अधिकारी (बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग)- 393 पद
- राजस्व अधिकारी (बिहार राजस्व सेवा)- 287 पद
- आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा) - 233 पद
- पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा) - 136 पद
- सहायक राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा) - 168 पद
- उपमंडल अधिकारी/सीनियर डिप्टी कलेक्टर (बिहार प्रशासनिक सेवा) - 200 पद
- विभिन्न विभागों में रिक्तियां - 174 पद
- ब्लॉक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण अधिकारी (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग) - 125 पद
- विभिन्न विभागों में 213 पदों पर वैकेंसी
- ब्लॉक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग - 28पद
BPSC 70th CCE 2024:आवेदन शुल्क
बीपीएससी 70वीं सीसीई के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और बिहार के एससी, एसटी उम्मीदवारों और बिहार के स्थायी निवासी महिला उम्मीदवारों और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये है।
BPSC 70th CCE 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पंजीकरण पूरा करें।
- अब परीक्षा का नाम चुनें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- अपना विवरण दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
BPSC 70th CCE 2024: कट-ऑफ मार्क्स
बीपीएससी रिजल्ट्स के साथ 70वीं बीपीएससी कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। ये कट-ऑफ अंक उम्मीदवार की श्रेणी और उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर भिन्न होंगे। कट-ऑफ अंक चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक निर्धारित करते हैं।
BPSC 70th CCE 2024: परीक्षा तिथि
बिहार में विभिन्न विभागों और संगठनों में सिविल सेवा पदों पर भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 17 नवंबर 2024 को 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा निर्धारित की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी