BPSC 69 Result: बीपीएससी 69वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट bpsc.bih.nic.in पर आज आने की उम्मीद
Abhay Pratap Singh | November 26, 2024 | 04:18 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 69वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर प्रदर्शित होंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आज यानी 26 नवंबर को बीपीएससी 69वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर बीपीएससी 69वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
बीपीएससी 69वीं सीसीई मेंस एग्जाम में सफल 1,295 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के लिए आयोजित इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे। साक्षात्कार प्रक्रिया अक्टूबर 2024 में समाप्त हो गई थी। 69वीं सीसीई भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग द्वारा बिहार राज्य में पीसीएस लेवल के कुल 475 पदों को भरा जाएगा।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 69वीं सिविल सर्विसेज परीक्षा परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी करने का लक्ष्य रखा था। सूत्रों के अनुसार, आयोग द्वारा बीपीएससी 69वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। आयोग की ओर से आज या फिर इसी सप्ताह में बीपीएससी 69 रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बीपीएससी 69 सीसीई के लिए साक्षात्कार 120 अंकों का था। बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 31 अगस्त, 2024 को जारी किया गया था। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बीपीएससी 69 सीसीई फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार अपना नाम और रोल नंबर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। 69 सीसीई अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के लिए इंटरव्यू में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अपने किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
BPSC 69 RESULT 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी डाउनलोड कर सकेंगे:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- ‘69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कैंडिडेट ‘CTRL + F’ की वर्ड की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
- यदि रोल नंबर सूचीबद्ध है, तो परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल