BPCL Recruitment 2026: बीपीसीएल में जूनियर एग्जिक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | April 18, 2026 | 08:11 PM IST | 1 min read

बीपीसीएल जूनियर एग्जिक्यूटिव इंजीनियरिंग के लिए 175 रिक्तियां हैं, जिनके लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और पांच साल का अनुभव आवश्यक है। जूनियर एग्जिक्यूटिव अकाउंट्स के लिए 25 पद हैं, जिनके लिए स्नातक के साथ सीए या सीएमए इंटरमीडिएट और पांच साल का अनुभव आवश्यक है।

बीपीसीएल में सचिव के लिए 8 पद हैं, जिनके लिए दसवीं, बारहवीं और स्नातक योग्यता और पांच साल का अनुभव आवश्यक है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव (इंजीनियरिंग, अकाउंट्स, वेसाइड एमिनिटीज), सचिव और एसोसिएट एग्जिक्यूटिव पदों के लिए कुल 250 रिक्तियों (संभावित) की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है।

बीपीसीएल भर्ती में उम्मीदवारों को चुनने के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते हैं, जैसे- अनुभव और पढ़ाई के आधार पर स्क्रीनिंग, लिखित या कंप्यूटर परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (Case Based), ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू। किस पद के लिए कौन सा तरीका चुना जाएगा, यह इस पर निर्भर करेगा कि कुल कितने आवेदन आए हैं।

BPCL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
जीएसटी ( 18%)
कुल योग
सामान्य / ओबीसी (NCL) / ईडब्ल्यूएस
1000 रुपये
180 रुपये
1180 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग)
शून्य
शून्य
छूट प्राप्त

BPCL Recruitment 2026: कंपलीट भर्ती विवरण

पद का नाम
ऊपरी आयु सीमा (01.04.2026 तक)
अनिवार्य शैक्षिक योग्यता
न्यूनतम कार्य अनुभव (01.04.2026 तक)
रिक्तियों की संख्या
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग)
32 वर्ष
मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/सिविल/केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
5 वर्ष
175
जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स)
30 - 35 वर्ष
इंटर सीए/ इंटर सीएमए + स्नातक
5 वर्ष
25
जूनियर एग्जीक्यूटिव (वेसाइड एमेनिटीज)
32 वर्ष
बी.कॉम / बीबीए / बीएससी / बीएमएस / बीएचएम
5 वर्ष
10
सचिव (Secretary BPCL)
32 वर्ष
कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक डिग्री (3 वर्ष)
5 वर्ष
08
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस)
35 वर्ष
एमएससी (केमिस्ट्री) - ऑर्गेनिक/फिजिकल/इनऑर्गेनिक/एनालिटिकल/पॉलिमर विशेषज्ञता
3 वर्ष
30
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (राजभाषा कार्यान्वयन)
35 वर्ष
हिंदी में स्नातकोत्तर (Masters)
3 वर्ष
02

Also read Chhattisgarh Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 2,292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान, जानें एग्जाम डेट

BPCL Recruitment 2026: वेतनमान

पद
वेतनमान
न्यूनतम वेतनमान पर अनुमानित सीटीसी
जूनियर एग्जीक्यूटिव और सचिव पद
₹ 30,000 - 1,20,000
₹ 12.28 लाख प्रति वर्ष
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव
₹ 40,000 - 1,40,000
₹ 17.11 लाख प्रति वर्ष
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]