Bombay High Court Hall Ticket 2026: बॉम्बे हाई कोर्ट हॉल टिकट कई पदों के लिए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | April 21, 2026 | 02:10 PM IST | 1 min read
हॉल टिकट पर परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और व्यक्तिगत विवरण सहित जानकारी दी गई है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी होना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: बॉम्बे हाई कोर्ट ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर और स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,306 पदों को भरा जाएगा।
परीक्षा 26 अप्रैल को होनी तय है। रिपोर्टिंग सुबह 9 बजे है, परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी और 11 बजे समाप्त होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा से पहले सभी विवरणों की जांच करनी होगी।
Bombay High Court Hall Ticket 2026: लॉगिन क्रेडेंशियल
हॉल टिकट पर परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और व्यक्तिगत विवरण की जानकारी दी गई है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की कॉपी होना अनिवार्य है। इसे प्रस्तुत न करने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। लॉग इन करने के बाद, वे स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं, उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Bombay High Court Hall Ticket 2026: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बॉम्बे हाई कोर्ट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- bhc.gov.in/aurrecruitment/generatehalltc.php
- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब जनरेट पर क्लिक करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- बॉम्बे हाई कोर्ट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अपने स्वयं के खर्च पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र, उम्मीदवारों द्वारा अपने आवेदन पत्रों में दिए गए डाक पतों के आधार पर आवंटित किए गए हैं। इसमें बदलाव करने पर विचार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल