Bomb Threat: गुजरात की अदालतों और स्कूल को बम से उड़ाने की ई-मेल से मिली धमकी, जांच में मामला निकली फर्जी
Press Trust of India | June 24, 2025 | 10:15 PM IST | 2 mins read
रेने जोशिल्दा नाम के एक अज्ञात व्यक्ति ने उच्च न्यायालय के आधिकारिक आईडी पर एक ईमेल भेजा, जिसमें दावा किया गया कि अदालत भवन में तीन विस्फोटक (आईईडी) रखे गए हैं।
नई दिल्ली: गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat HC), एक जिला अदालत और एक स्कूल को मंगलवार (24 जून, 2025) को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए। जिसके बाद अधिकारियों ने इन परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि तीनों स्थानों पर मिली यह धमकी फर्जी साबित हुई।
शहर के सोला थाने के निरीक्षक केएन भुकन ने बताया कि रेने जोशिल्दा के नाम से एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब 8 बजे उच्च न्यायालय के आधिकारिक आईडी पर एक ईमेल भेजा, जिसमें दावा किया गया कि अदालत भवन में तीन विस्फोटक (आईईडी) रखे गए हैं। एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) की कर्मचारी जोशिल्दा को हाल ही में बम की धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में चेन्नई से गिरफ्तार किया गया था।
भुकन ने बताया, ‘‘मेल भेजने वाले ने चेतावनी दी थी कि उच्च न्यायालय परिसर में तीन आईईडी रखे गए हैं। स्थानीय पुलिस, बम जांच एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) के साथ एसजी राजमार्ग स्थित न्यायालय परिसर पहुंची और अदालती कार्यवाही में बाधा डाले बिना तलाशी अभियान शुरू कर दिया।’’
उन्होंने बताया कि वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जोन- 2 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जगदीश बांगरवा ने बताया कि इसी तरह का धमकी भरा ईमेल राजकोट के जिला एवं सत्र न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी प्राप्त हुआ था।
उन्होंने आगे बताया, ‘‘बम की धमकी के बारे में पता चलने पर हम मौके पर पहुंचे और परिसर के हर कोने की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।’’ इसी तरह, वडोदरा में एक ‘रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स’ के अंदर स्थित स्कूल को सुबह धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ।
डीसीपी (जोन-1) जूली कोठिया ने बताया, ‘‘छात्रों को बाहर निकालने के बाद पुलिस की टीम ने स्वान दस्ते के साथ तलाशी शुरू की, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हमने संदेश भेजने वाले की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार