BITSAT Iteration 5 Result 2024: बिटसैट इटरेशन 5 परिणाम bitsadmission.com पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 7, 2024 | 11:33 AM IST | 2 mins read
बिटेसैट 2024 इटरेशन 5 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी (BITS Pilani) ने बिटसैट 2024 इटरेशन 5 का परिणाम घोषित कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर बिटसैट 2024 राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
बिटसैट 2024 इटरेशन 5 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, 1 अगस्त को बिटसैट 2024 इटरेशन 4 रिजल्ट जारी किया गया था।
बिटसैट 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, बिटसैट राउंड 5 इटरेशन के बाद उम्मीदवारों को अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए 10 अगस्त तक एडवांस फीस का भुगतान करना होगा। नोटिस में आगे कहा गया कि, संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर BITSAT 2024 इटरेशन 4 कटऑफ जारी किया जाएगा।
Also read BITSAT 2024 Iteration 4 Result: बिटसैट इटरेशन 4 परिणाम bitsadmission.com पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
BITSAT काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, इटरेशन 5 के बाद एडमिशन असाइनमेंट की घोषणा कर दी गई है। इटरेशन 5 में एडमिशन के लिए चुने गए उम्मीदवारों को अपने-अपने कैंपस (BITS-RMIT एकेडमी, BITS-ISU और BIT-UB छात्रों के अलावा) में 12 अगस्त को रिपोर्ट करना है। इसके अलावा, दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रवेश औपचारिकताएं भी 12 अगस्त तक पूरी होंगी।
BITSAT 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करते समय कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, बिटसैट 2024 स्कोरकार्ड, बिटसैट काउंसलिंग लेटर 2024, निवास प्रमाणपत्र, फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइट की फोटो होनी चाहिए।
BITSAT 2024 Iteration 5 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बिटसैट 2024 इटरेशन 5 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- बिटसैट की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘BITSAT Iteration 5 Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अभ्यर्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा