Santosh Kumar | August 1, 2024 | 11:38 AM IST | 1 min read
बिटसैट 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Know your admission chances at BITS Pilani, Goa & Hyderabad campuses. Enter your BITSAT score and get a personalized college prediction report instantly.
Try Now
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी ने बिटसैट 2024 इटरेशन 4 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया था, वे अपना परिणाम बिटसैट की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर देख सकते हैं। इससे पहले, बिटसैट इटरेशन 3 रिजल्ट 20 जुलाई को जारी किया था।
बिटसैट 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 4 पुनरावृत्ति परिणाम के बाद, उम्मीदवारों को अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए 3 अगस्त तक शुल्क जमा करना होगा।
बिटसैट काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, इटरेशन 4 के बाद एडमिशन असाइनमेंट की घोषणा कर दी गई है। इटरेशन 4 में एडमिशन के लिए चुने गए उम्मीदवारों को अपने-अपने कैंपस (बिट्स-आरएमआईटी अकादमी, बिट्स-आईएसयू और बिट्स-यूबी छात्रों के अलावा) में 5 अगस्त को रिपोर्ट करना है।
बिटसैट 2024 काउंसलिंग के लिए, दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रवेश औपचारिकताएं भी 5 अगस्त तक पूरी होनी हैं। उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:
Also readBITSAT 2024 Iteration 1 Result: बिटसैट इटरेशन 1 परिणाम bitsadmission.com पर जारी, ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिटसैट 2024 इटरेशन 4 परिणाम 2024 प्रथम डिग्री (बी.ई., एम.एससी., बी.फार्मा) की जांच कर सकते हैं-