BITSAT 2025 Session 2 Exam: बिटसैट सत्र 2 परीक्षा आज से शुरू; एग्जाम टाइम, गाइडलाइंस, पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | June 22, 2025 | 10:26 AM IST | 2 mins read
बिटसैट सेशन 2 एग्जाम में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को बिटसैट 2025 एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।
Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
Download EBookनई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी द्वारा आज यानी 22 जून से सत्र 2 के लिए बिटसैट 2025 परीक्षा शुरू की जा रही है। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2025 (BITSAT 2025) का आयोजन 26 जून तक कई पालियों में किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि तीन घंटे होगी।
BITSAT 2027: Chapter-wise Weightage | High Scoring Chapters
BITAT 2027: 30 Most Important Chapters | Important Notes & Formulas
Latest: BITSAT 2027 Expected Questions
बिटसैट सेशन 2 एग्जाम में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को बिटसैट 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। BITSAT 2025 सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर अपना बिटसैट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
सत्र 2 के लिए बिटसैट 2025 परीक्षा प्रत्येक परीक्षा दिवस में दो पालियों में कराई जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को बिटसैट एग्जाम सेंटर पर दो पासपोर्ट साइज की फोटो भी ले जाना होगा।
Also read MHT CET 3-Year LLB Result 2025: एमएचटी सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी
एग्जाम गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के आभूषण जैसे भारी झुमके, चूड़ियाँ या अंगूठी पहनकर न आने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर साधारण चप्पल पहन कर आना चाहिए और जूते या बूट पहनने से बचना चाहिए।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, बिटसैप पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी दक्षता एंड लॉजिकल रीजनिंग और मैथ एंड बायोलॉजी से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में कुल 390 अंकों के लिए 130 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
बिटसैट 2025 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बिटसैट काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। बिटसैट काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को बिट्स पिलानी, बिट्स गोवा और बिट्स हैदराबाद परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्राधिकरण BITSAT काउंसलिंग 2025 शेड्यूल की घोषणा ऑनलाइन करेगा।
अगली खबर
]DU Application Form 2025: डीयू एडमिशन फॉर्म में आपत्तिजनक शब्दों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय ने मांगी माफी
दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस पर खेद जताया है। छात्रों के विरोध के बाद डीयू प्रशासन ने सफाई देते हुए लिखा कि दिल्ली विश्वविद्यालय अपने प्रवेश फॉर्म में अनजाने में हुई गलती के लिए माफी मांगता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार