BITSAT 2024 Admit Card: बिटसैट एडमिट कार्ड कल bitsadmission.com पर होगा जारी, जानें डाउनलोड की प्रक्रिया
Saurabh Pandey | May 14, 2024 | 03:17 PM IST | 1 min read
बिटसैट परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बिट्स) पिलानी कल यानी 15 मई को सत्र 1 के लिए बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 (बिटसैट) के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। बिटसैट 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
बिटसैट 2024 परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। Bitsat 2024 Admit Card Tomorrow Time हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और उम्मीदवार का विवरण शामिल होगा।
Bitsat 2024 admit card: एडमिट कार्ड डिटेल
- छात्र का नाम
- आवेदन संख्या
- परीक्षा की तारीख
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र विवरण
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा का समय
- परीक्षार्थी विवरण
- बिटसैट परीक्षा दिशानिर्देश
- चुने गए विषय
Bitsat 2024 admit card: एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले बिट्स प्रवेश पोर्टल bitadmission.com पर जाएं।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- बिट्स प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- BITSAT एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- BITS हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
BITS Pilani Registration 2024: परीक्षा तिथि
बिटसैट 2024 प्रवेश परीक्षा 20 से 24 मई, 2024 तक सत्र 1 के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3 घंटे की अवधि की होगी और इसमें 130 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। पंजीकृत उम्मीदवार 15 से 24 मई, 2024 तक BITSAT 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल