बीपीएससी टीआरई परिणाम 2023: 1,634 मेरिट सूचियां बनाने का काम प्रगति पर
Alok Mishra | October 13, 2023 | 05:03 PM IST | 1 min read
बीपीएससी टीआरई परिणाम 2023: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके टीआरई परिणाम को चेक कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के परिणामों के संबंध में अपडेट साझा किया है। अध्यक्ष ने उम्मीदवारों से धैर्य बनाए रखने को कहा है क्योंकि परिणाम की घोषणा करने के लिए 1,634 मेरिट सूचियां तैयार करनी होंगी। बीपीएससी टीआरई परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर घोषित किया जाएगा। परीक्षा 24 से 26 अगस्त, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
अतुल प्रसाद ने ट्वीट किया, "मानें या न मानें, टीआरई रिजल्ट की घोषणा में 43*38 = 1634 मेरिट सूचियां तैयार करना शामिल है। उम्मीदवारों को धैर्य रखें और हमें हमारा काम करने दें।"
बीपीएससी टीआरई परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। टीआरई परीक्षा 8 लाख छात्रों के लिए पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी पदों सहित विभिन्न स्कूल शिक्षक पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
सीटेट रिजल्ट और अभ्यर्थियों द्वारा ओएमआर शीट में की गई त्रुटियों के कारण रिजल्ट में देरी हुई। बीपीएससी के अध्यक्ष ने कहा, "परिणाम में देरी सीटेट के लंबित परिणाम के अलावा अन्य कारणों से हुई, जैसे कि उम्मीदवारों द्वारा ओएमआर शीट में की गई गलतियां के चलते हुई जिसमें गलत रोल नंबर, गलत श्रृंखला, गलत विषय संयोजन, और गलत प्रमाणपत्रों सबमिट करना भी शामिल है।" मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, आयोग अंतिम नियुक्ति सूची जारी करेगा। दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) चरण का शेड्यूल परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध होगा।
विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी