BPSC TRE 3.0 Exam Cancelled: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 परीक्षा रद्द, पेपर लीक का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Abhay Pratap Singh | March 20, 2024 | 05:30 PM IST | 2 mins read
बिहार टीचर रिक्रूटमेंट फेज-3 एग्जाम 2024 अभियान के तहत शिक्षा विभाग में कुल 87,774 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 परीक्षा रद्द कर दिया है। बीपीएससी टीआरटी 3.0 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को दो पालियों में किया गया था। बिहार शिक्षक भर्ती पेपर लीक होने के बाद छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए आयोग द्वारा यह फैसला लिया गया है।
बीपीएससी ने कहा कि बिहार टीआरई 3.0 भर्ती परीक्षा के लिए नई तिथियों की जल्द घोषणा की जाएगी। बिहार शिक्षक भर्ती फेज-3 के तहत शिक्षा विभाग में कुल 87,774 रिक्त पदों को भरा जाएगा। वहीं, इस भर्ती के तहत कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएगी।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। पेपर लीक के मुख्य आरोपी विशाल चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर कोलकाता स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था।
वहीं, 15 मार्च को पेपर लीक होने की खबर पर पुलिस ने कई होटलों और मैरिज हाल में छापेमारी भी की थी। बताया गया कि 200 से अधिक उम्मीदवारों को इन होटलों में बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र हल करवाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंंची पुलिस टीम द्वारा प्रश्नपत्र जब्त करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
बीपीएससी द्वारा पहले बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मार्च को किया जाना था। हालाँकि, अपरिहार्य कारणों के चलते आयोग द्वारा 16 मार्च की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। 15 मार्च को बीपीएससी टीआरई एग्जाम 2024 दो पालियों में ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 के तहत 4.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्तियां की जानी थी। बता दें कि, पेपर लीक से नाराज छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए पटना पहुंचना शुरू कर दिया था।
अगली खबर
]SBI Clerk Mains Result 2024: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट sbi.co.in पर होगा जारी; रिक्त पद 8,283
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर परीक्षा के नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में भी आगे बताई गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें