बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 bsebstet.com पर घोषित; 79.79% अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए
Alok Mishra | October 3, 2023 | 05:13 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023: उम्मीदवार अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 देख सकते हैं। कुल 3,00,726 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता पाई, इस वर्ष उत्तीर्ण उम्मीदवारों का प्रतिशत 79.79 है। बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023
परीक्षा के लिए कुल 4,28,387 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से पेपर 1 के लिए 2,71,872 और पेपर 2 के लिए 1,56,515 पंजियन कराए गए। कुल पंजीकृत छात्रों में से 3,76,877 दोनों पेपर में उपस्थित हुए।
छात्रों को अपना बीएसईबी एसटीईटी 2023 परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, कुल अंक, प्राप्त अंक, विषय और योग्यता की स्थिति का उल्लेख होता है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोपहर 2:30 बजे बोर्ड के मुख्य भवन के सभागार में बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023 घोषित किया। बीएसईबी एसटीईटी उत्तर कुंजी 2023 15 सितंबर से अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग समय पर जारी की गई थी।
बिहार एसटीईटी 2023 परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
- बिहार एसटीईटी 2023 की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं
- होमपेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
- एसटीईटी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- भविष्य में उपयोग के लिए स्कोरकार्ड चेक करके डाउनलोड कर लें
बोर्ड ने बिहार एसटीईटी 2023 परीक्षा 4 सितंबर से 15 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की और 18 सितंबर को गणित की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। टीईटी परीक्षा दो पेपरों - पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित की गई थी। जबकि बीएसईबी एसटीईटी पेपर 1 2023 माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी, राज्य के स्कूलों में वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षकों के लिए पेपर 2 का आयोजन किया गया। बिहार एसटीईटी पेपर 1 हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और उर्दू विषयों सहित कई अन्य विषयों के लिए आयोजित किया गया था और पेपर 2 का आयोजन अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, मैथिली और वाणिज्य विषयों के लिए किया गया था।
विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी