Bihar STET 2025: बिहार एसटेट पंजीकरण 8 सितंबर से होगा शुरू, 4 अक्टूबर से परीक्षा
Saurabh Pandey | September 3, 2025 | 11:30 AM IST | 1 min read
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को STET पास होना अनिवार्य होगा।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल परीक्षा समिति द्वारा संचालित होने वाली एसटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE.4) से पहले राज्य में राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटेट का आयोजन किया जाएगा।
BSEB STET 2025: परीक्षा तिथि
बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 4 से 25 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि रिजल्ट 1 नंवबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले जारी किए जाएंगे।
BPSC TRE.4 : टीआरई 4 परीक्षा तिथि
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा टीआरई 4 की परीक्षा 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसका रिजल्ट 20 से 24 जनवरी तक जारी किया जाएगा।
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक टीआरई 4 के लिए जिलों से अब तक 28 हजार रिक्तियां आई हैं। हालांकि अभी कई जिलों से रिक्तियां आना बाकी हैं। डोमिसाइल के प्रश्न पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि 14 प्रतिशत सीटों पर ही अन्य राज्यों के उम्मीदवार आ सकते हैं।
अगली खबर
]SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा एक शिफ्ट में होगी आयोजित, 100 किलोमीटर के दायरे में होगा एग्जाम सेंटर
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, उनके निवास स्थान से 100 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। एसएससी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख की घोषणा करेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल