Bihar SHS ANM Answer Key 2025: बिहार एसएचएस एएनएम आंसर की shs.bihar.gov.in पर जारी, चैलेंज विंडो ओपन

Saurabh Pandey | December 26, 2025 | 03:36 PM IST | 1 min read

बिहार एएनएम आंसर की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 5006 रिक्त पदों को भरना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 5006 रिक्त पदों को भरना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (बिहार एसएचएस) ने एएनएम परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एएनएम परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in के माध्यम से अंतरिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवारों को लिए उत्तर एवं आपत्ति पोर्टल का लिंक आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर सक्रियकर दिया गया है। उम्मीदवार 26 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Bihar ANM Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अब उत्तर कुंजी या भर्ती सेक्सन पर जाएं।
  3. बिहार एसएचएस एएनएम उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5. आपके उत्तरों सहित आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. अब आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सुरक्षित रखें।

Bihar ANM Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?

बिहार एएनएम भर्ती 2025 परीक्षा 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Also read RRB NTPC 2025 Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड सीबीएटी, सीबीटीएसटी के लिए जारी, परीक्षा 28 दिसंबर को

Bihar ANM Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या

पद
अनारक्षित
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अत्यंत पिछड़ा वर्ग
पिछड़ा वर्ग
महिला पिछड़ा वर्ग
कुल
एएनएम (HSC)
2231
420
609
53
603
104
177
4197
एएनएम (RBSK)
224
51
118
08
87
00
22
510
एएनएम (NUHM)
123
25
48
05
70
21
07
299

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications