Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | November 17, 2025 | 03:29 PM IST | 2 mins read
बीसीईसीईबी कुल 299 एमबीबीएस और बीडीएस सीटों को भरने के लिए बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का अंतिम राउंड आयोजित करेगा।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने आज से बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। पिछले राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित नहीं हुई हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी सीटों के लिए पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 1,200 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है। निजी कॉलेजों में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क के रूप में 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, बिहार नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को 20 नवंबर (रात 10:00 बजे) तक अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों और कॉलेजों का विकल्प भरना होगा। विकल्पों, मेरिट सूची और सीटों की उपलब्धता के आधार पर बिहार नीट यूजी सीट अलॉटमेंट 25 नवंबर, 2025 को जारी किया जाएगा।
बीसीईसीईबी कुल 299 एमबीबीएस और बीडीएस सीटों को भरने के लिए राज्य नीट यूजी काउंसलिंग का अंतिम राउंड आयोजित करेगा। काउंसलिंग के अंतिम राउंड में कुल 19 बीवीएससी और एएच सीटें भी आवंटित की जाएंगी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar NEET UG Counselling 2025 Stray Vacancy Round: शेड्यूल
नीचे सारणी में कैंडिडेट बिहार नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन जमा करने और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू
|
17 नवंबर, 2025 |
|
भुगतान के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
20 नवंबर, 2025 (रात 10:00 बजे तक)
|
|
स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए सहमति / इच्छा (शुल्क भुगतान सहित, यदि कोई हो) उन उम्मीदवारों द्वारा जिन्होंने पहले ही अपना आवेदन पत्र जमा कर दिया है
|
17 से 20 नवंबर, 2025 (रात 10:00 बजे) तक
|
|
विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि
|
20 नवंबर, 2025 (रात 11:59 बजे तक)
|
| नीट यूजी रैंक कार्ड जारी | 21 नवंबर, 2025 |
| बिहार नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 25 नवंबर, 2025 |
| स्ट्रे वैकेंसी राउंड अलॉटमेंट लेटर | 25 से 29 नवंबर, 2025 तक |
| दस्तावेज सत्यापन | 27 से 29 नवंबर, 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार