Trusted Source Image

Bihar NEET PG Counselling 2024: बिहार नीट पीजी राउंड 2 शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग तिथि जानें

Santosh Kumar | December 5, 2024 | 04:14 PM IST | 1 min read

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने 30 नवंबर को बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी किया था।

Back

NEET PG 2026 Rank Predictor

Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.

Try Now
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 शेड्यूल bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 शेड्यूल bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार जो बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से राउंड 2 शेड्यूल देख सकते हैं। बिहार नीट पीजी 2024 राउंड 2 रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग विंडो 17 दिसंबर को ओपन होगी।

बीसीईसीईबी बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 नवंबर को जारी कर दिया गया था। इसके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल यानी 4 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।

Bihar NEET PG 2024 Counselling: काउंसलिंग के लिए 2 मुख्य राउंड

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा की ओर से जारी नए नोटिस के अनुसार, राउंड-1 काउंसलिंग से फ्री एग्जिट चाहने वाले अभ्यर्थी रिजाइन कर सकते हैं। इसके लिए विंडो 13 से 14 दिसंबर (शाम 4.00 बजे) तक एक्टिव रहेगी।

बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा/डीएनबी पाठ्यक्रमों की 50% राज्य कोटा सीटों के लिए बिहार सरकार द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाती है। काउंसलिंग के लिए दो मुख्य राउंड होंगे।

Also readBihar NEET PG Counselling 2024: बिहार नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी

Bihar NEET PG Counselling 2024: राउंड 2 का शेड्यूल

बिहार नीट काउंसलिंग 2024 के दो मुख्य राउंड के बाद, मॉप-अप राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 2 का शेड्यूल देख सकते हैं-

आयोजन

तारीख

ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरना

17 से 19 दिसंबर, 2024

राउंड 2 प्रोविजनल आवंटन आदेश

23 दिसंबर, 2024

आवंटन आदेश डाउनलोड करना

23 से 26 दिसंबर, 2024

दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश

24 से 26 दिसंबर, 2024

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications