Bihar Jeevika Vacancy 2025: बिहार जीविका में 2747 पदों पर भर्ती के लिए brlps.in पर करें आवेदन; वेतन 36000 रुपए
Abhay Pratap Singh | August 4, 2025 | 12:26 PM IST | 2 mins read
बिहार जीविका 2025 चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग टेस्ट (केवल ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक आईटी कार्यकारी के लिए) और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीआरएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in के माध्यम से अंतिम तिथि 18 अगस्त तक या उससे पहले बिहार जीविका आवेदन फॉर्म 2025 भर सकते हैं।
बीआरएलपीएस बिहार जीविका वैकेंसी 2025 के तहत कुल 2,747 पदों को भरा जाएगा, जिसमें कम्यूनिटी कोऑर्डिनेटर के सबसे अधिक 1,177 पद हैं। इसके अलावा, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के 73, आजीविका विशेषज्ञ के 235, एरिया कोऑर्डिनेटर के 374, अकाउंटेंट के 167, ऑफिस असिस्टेंट के 187 और ब्लॉक आईटी एक्जिक्यूटिव के 543 पद शामिल हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से स्नातक (यूजी) की डिग्री होनी चाहिए। ब्लॉक आईटी एक्जिक्यूटिव पद के लिए बीटेक (CS/IT) या बीसीए या बीएससी-आईटी या पीजीडीसीए होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बिहार जीविका भर्ती अधिसूचना 2025 की जांच कर सकते हैं।
बिहार जीविका आवेदन शुल्क के रूप में बीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपए तथा दिव्यांग (PH) वर्ग के आवेदकों को 500 रुपए (गैर-वापसी योग्य) का भुगतान करना होगा। बिहार जीविका भर्ती के लिए आवेदन लिंक 30 जुलाई, 2025 से https://brlps.in/Career पर सक्रिय है।
सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा सामान्य/ईडब्ल्यूएस पुरुष के लिए 37 वर्ष, महिला (यूआर/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस) के लिए 40 वर्ष, पुरुष (बीसी/ईबीसी) के लिए 40 वर्ष और पुरुष एवं महिला (एससी/एसटी) के लिए 42 वर्ष है।
आधिकारिक बिहार जीविका नोटिस में कहा गया कि, “आरक्षण सुविधा केवल बिहार के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए लागू होगी। आवेदन पत्र में दिया गया स्थायी पता आरक्षण के प्रयोजन हेतु मूल निवासी माना जाएगा।” चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार, 15990 रुपए से लेकर 36101 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन (9 अगस्त), लेटेस्ट अपडेट जानें
यह काउंसलिंग प्रक्रिया डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एम्स, जेआईपीएमईआर, ईएसआईसी और एएफएमसी जैसे संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 15% एआईक्यू सीटों के लिए आयोजित की जा रही है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार