Bihar Jeevika Answer Key 2025: बिहार जीविका आंसर की brlps.in पर जारी, 25 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 19, 2025 | 11:23 AM IST | 2 mins read
बिहार जीविका परीक्षा 2025 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने बिहार जीविका परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीआरएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in के माध्यम से बिहार जीविका आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार जीविका 2025 आंसर की पर उम्मीदवारों को 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। बिहार जीविका परीक्षा 2025 की आंसर की डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
बिहार जीविका आंसर की 2025 डायरेक्ट लिंक - cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1631/95045/login.html
समय-सीमा के भीतर प्रमाणित दस्तावेजों और शुल्क भुगतान के साथ उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद, प्राधिकारण द्वारा बिहार जीविका 2025 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बिहार जीविका आंसर की 2025 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
बिहार जीविका भर्ती 2025 परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर, 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। बिहार जीविका चयन प्रक्रिया में तीन चरण लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट (केवल ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक आईटी एग्जिक्यूटिव के लिए) और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,747 पदों को भरा जाएगा। जिसमें अकाउंटेंट के 167 पद, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के 73 पद, आजीविका विशेषज्ञ के 235 पद, क्षेत्र समन्वयक के 374 पद, सामुदायिक समन्वयक के 1177 पद, कार्यालय सहायक के 187 पद और ब्लॉक आईटी एग्जिक्यूटिव के 534 पद शामिल हैं।
Bihar Jeevika Answer Key 2025 Download: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार जीविका आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर विजिट करें।
- बिहार आजीविका उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- बिहार आजीविका आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार