Bihar ITICAT 2024 Registration: बिहार आईटीआई कैट पंजीकरण bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | April 16, 2024 | 11:04 AM IST | 1 min read
बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान पर आधारित होगी। बिहार आईटीआई परीक्षा के पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं जिनके आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (आईटीआई सीएटी 2024) के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आईटीआई सीएटी 2024 परीक्षा के लिए बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई, 2024 तक है।
बीसीईसीईबी आईटीआई सीएटी 2024 आवेदन सुधार विंडो 8 से 11 मई, 2024 तक खुलेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार निर्धारित संशोधन शुल्क का भुगतान कर अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
Bihar ITICAT 2024 Registration Fees आवेदन शुल्क
आईटीआई सीएटी 2024 जनरल/बीसी/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी को 100 रुपये और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 360 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
Bihar iticat 2024 परीक्षा तिथि
बीसीईसीईबी आईटीआई सीएटी 2024 9जून को राज्य भर में दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर बीसीईसीई बोर्ड द्वारा ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास 2 घंटे और 30 मिनट का समय होगा। बीसीईसीईबी आईटीआई सीएटी एडमिट कार्ड 28 मई, 2024 को उपलब्ध कराया जाएगा।
Also read NLU Admission 2024: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के एमए, एलएलएम कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Bihar iticat 2024 registration apply online आवेदन का तरीका
- सबसे पहले बीसीईसीईबी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार ITICAT 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आईटीआई सीएटी 2024 फॉर्म भरें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अब आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें