ITICAT 2024 Counselling Schedule: बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Santosh Kumar | July 18, 2024 | 01:07 PM IST | 2 mins read
बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग में, उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा और अपना पसंदीदा आईटीआई कोर्स और कॉलेज ऑनलाइन चुनना होगा।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने आज यानि 18 जुलाई को बिहार आईटीआई कैट के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार आईटीआईसीएटी 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं। प्राधिकरण 22 जुलाई 2024 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा।
काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बीसीईसीईबी उम्मीदवारों की रैंक, वरीयता और उपलब्धता के आधार पर विभिन्न आईटीआई पाठ्यक्रमों और कॉलेजों में सीटें आवंटित करेगा।
बिहार आईटीआई कैट काउंसलिंग में, उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा और अपना पसंदीदा आईटीआई कोर्स और कॉलेज ऑनलाइन चुनना होगा। इसके बाद, बीसीईसीई बोर्ड रैंक, वरीयता और सीट उपलब्धता के आधार पर सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवारों को प्रवेश की पुष्टि के लिए अपने आवंटन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
ITICAT 2024 Counselling: जरूरी दस्तावेज
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने 9 जून 2024 को बिहार आईटीआई कैट 2024 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा का परिणाम प्राधिकरण द्वारा 25 जून को जारी किया गया था। अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-
- आधार कार्ड की मूल प्रति और उसकी जेरॉक्स कॉपी होनी चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो की 6 प्रतियां (जो एडमिट कार्ड में है)।
- आईटीआई कैट 2024 का मूल एडमिट कार्ड होना चाहिए।
- आईटीआई कैट का मूल रैंक कार्ड होना चाहिए।
- ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए चुने गए कॉलेज और ट्रेड की रजिस्ट्रेशन स्लिप होनी चाहिए।
- आईटीआई में एडमिशन के लिए आईटीआई कैट 2024 की मूल रजिस्ट्रेशन स्लिप होनी चाहिए।
- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट की तीन जेरॉक्स कॉपी होनी चाहिए।
ITICAT 2024 Counselling Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार आईटीआई कैट 2024 काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में देख सकते हैं-
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
|
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि |
22 जुलाई, 2024 |
|
सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-विकल्प भरने की अंतिम तिथि |
28 जुलाई, 2024 |
|
प्रथम राउंड अनंतिम सीट आवंटन परिणाम प्रकाशन तिथि |
1 अगस्त, 2024 |
|
आवंटन आदेश डाउनलोड करना (पहला राउंड) |
1 से 8 अगस्त, 2024 |
|
दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश (पहला राउंड) |
2 से 8 अगस्त, 2024 |
|
द्वितीय राउंड अनंतिम सीट आवंटन परिणाम प्रकाशन तिथि |
16 अगस्त, 2024 |
|
आवंटन आदेश डाउनलोड करना (दूसरा राउंड) |
16 से 20 अगस्त, 2024 |
|
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (दूसरा चरण) |
17 से 20 अगस्त, 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार