Bihar ITI Online Form 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र भरने का कल अंतिम दिन, परीक्षा तिथि 17 मई
Santosh Kumar | April 16, 2025 | 09:37 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से 18 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) कल यानी 17 अप्रैल को बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार आईटीआई कैट 2025 प्रवेश परीक्षा 17 मई को प्रस्तावित है।
आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2025 तक कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए लेकिन मैकेनिक ट्रैक्टर और मोटर व्हीकल मैकेनिक जैसे कुछ कोर्स के लिए आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
इस परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। उम्मीदवारों के पास बिहार का वैध निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
Bihar ITI Online Form 2025: एग्जाम पैटर्न
इससे पहले बिहार आईटीआई में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल थी, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया। परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर शीट पर) होगी, जिसमें गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रवेश परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा और परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा।
Bihar ITI Form Date 2025: एप्लीकेशन करेक्शन 20 अप्रैल से
बिहार आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी गई हैं। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से 18 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं।
अगर कोई आवेदन पत्र में सुधार करना चाहता है तो उसे 20 से 22 अप्रैल 2025 के बीच यह मौका मिलेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 6 मई 2025 को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षा 17 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]BCECE 2025 Registration: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें प्रक्रिया
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल