Bihar ITI Online Form 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा रजिस्ट्रेशन की तिथि 17 मई तक बढ़ी, एग्जाम डेट रिवाइज्ड
Santosh Kumar | April 28, 2025 | 10:45 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार आईटीआई कैट प्रवेश परीक्षा अब 15 जून को निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (आईटीआई कैट) 2025 के लिए आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के जरिए 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले बिहार आईटीआई कैट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल थी।
बीसीईसीईबी ने बिहार आईटीआई कैट प्रवेश परीक्षा की तिथि में एक बार फिर बदलाव किया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। बिहार आईटीआई कैट प्रवेश परीक्षा अब 15 जून को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा ऑफ़लाइन (ओएमआर-आधारित) प्रारूप में आयोजित की जाएगी जिसमें गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
Bihar ITI Admission 2025: पात्रता मानदंड
बिहार आईटीआई एडमिशन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 1 अगस्त 2025 तक न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए, जबकि कुछ ट्रेडों (जैसे मैकेनिक ट्रैक्टर और मोटर वाहन मैकेनिक) के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष है।
इस परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। उम्मीदवारों के पास बिहार का वैध निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
Bihar ITI Online Form 2025: इंपोर्टेंट डेट्स
एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा और इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा। बिहार आईटीआई से जुड़ी तिथियां नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं-
| इवेंट | डेट |
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि |
17.05.2025 |
|
भुगतान की अंतिम तिथि |
18.05.2025 |
|
आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार की तिथि |
19.05.2025 से 20.05.2025 |
|
ऑनलाइन एडमिट कार्ड अपलोड करने की तिथि |
05.06.2025 |
|
प्रस्तावित परीक्षा तिथि |
15.06.2025 |
जारी नोटिस के अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा 18 मई तक भरे गए आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो वह निर्धारित समय के अनुसार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकता है। इसके बाद सुधार के लिए कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल