Bihar Home Guard Admit Card 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती एडमिट कार्ड पीईटी के लिए onlinebhg.bihar.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | April 24, 2025 | 04:26 PM IST | 2 mins read
बिहार गृह रक्षक विभाग ने अभी केवल भोजपुर, मुंगेर,लखीसराय, दरभंगा एवं पूर्णिया जिले के अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है।
नई दिल्ली: बिहार गृह रक्षक (BHG) विभाग की ओर से बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर बिहार होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार होमगार्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जिला का नाम, रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार राज्य में होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से 16 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी।
बीएचजी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “भोजपुर, मुंगेर,लखीसराय, दरभंगा एवं पूर्णिया जिले के अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिनांक 24 अप्रैल, 2025 से डाउनलोड कर सकते हैं। अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा की सूचना उचित समय पर बीएचजी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।”
बिहार होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट 2025 शेड्यूल उचित समय पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में बिहार गृह रक्षा वाहिनी के स्वयंसेवी गृह रक्षकों के 15,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण को को शामिल किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 162.56 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 153 सेमी होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के छाती का माप बिना फुलाए न्यूनतम 31 इंच होना चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों को 1,600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी।
Bihar Home Guard Admit Card Download link: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीएचजी पीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, बिहार होम गार्ड एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बीएचजी पीईटी 2025 एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल