Trusted Source Image

Bihar Civil Court Clerk Mains Admit Card 2025: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स हाल टिकट जारी, परीक्षा 28 मई को

Abhay Pratap Singh | May 15, 2025 | 07:51 PM IST | 2 mins read

बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क 2022 मेन्स एग्जाम 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क 2022 मेन्स एग्जाम 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार सिविल कोर्ट ने अपर डिवीजन क्लर्क (ग्रेड-3) - 2022 के पद पर लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाकर बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट के बिना उम्मीवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिहार अपर डिवीजन क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए कुल 42397 उम्मीदवारों का चयन गया है।

नोटिस में कहा गया कि, “लिखित परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी 14.05.2025 से सिविल कोर्ट, पटना की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 18.05.2025 को पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।”

Also readBihar Police Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 21391 चयनित उम्मीदवारों के लिए जारी, डाउनलोड करें

बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स 2025 परीक्षा दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। मेन्स एग्जाम में सफल उम्मीवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

इस बीच, न्यायालय ने पद के नाम और रिक्तियों में भी संशोधन किया है। अधिसूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 01/2022 में उल्लिखित पद का नाम ‘क्लर्क’ को ‘अपर डिविजनल क्लर्क (न्यायालय सहायक और कार्यालय सहायक ग्रेड- III)’ पढ़ा जाना चाहिए। रिक्तियों को 3325 से घटाकर 2639 कर दिया गया है।”

Bihar Civil Court Clerk Mains Exam Date: कैसे आवेदन करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बिहार सिविल कोर्ट एडीसी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, नोटिस - भर्ती पर जाएं।
  • क्लर्क मेन 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications