Santosh Kumar | December 2, 2024 | 02:20 PM IST | 1 min read
एसएचएस द्वारा परीक्षा रद्द करने का कारण अभी तक नहीं बताया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अधिसूचना देख सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी (एसएचएस) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भर्ती 2024 परीक्षा रद्द कर दी है। एसएचएस ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर अधिसूचना भी जारी की है। बिहार सीएचओ भर्ती परीक्षा 2024 कल यानी 1 दिसंबर को आयोजित की गई थी। प्राधिकरण द्वारा परीक्षा रद्द करने का कारण अभी तक नहीं बताया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अधिसूचना देख सकते हैं।
बिहार सरकार ने बताया कि सीएचओ के पदों पर चयन के लिए 1 दिसंबर को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा और 2 दिसंबर को होने वाली सीबीटी परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा की अगली तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ऑनलाइन सेंटर्स पर अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके चलते परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 4500 पदों के लिए जारी किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन केंद्रों पर भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन्हें पहले से ब्लैक लिस्ट किया गया था। पटना पुलिस की टीम ने रविवार को एक साथ 12 ऑनलाइन केंद्रों पर छापेमारी की और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों के पास बिहार सीएचओ भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 21 नवंबर 2024 को तक का समय था। पदों की जानकारी टेबल के रूप में दी गई है-
श्रेणी | पदों की संख्या |
---|---|
सामान्य वर्ग | 0 |
ईडबल्यूएस | 145 |
महिला (ईडबल्यूएस) | 78 |
ईबीसी | 1345 |
महिला (ईबीसी) | 331 |
बीसी | 702 |
महिला (बीसी) | 259 |
एससी | 1279 |
महिला (एससी) | 230 |
एसटी | 95 |
महिला (एसटी) | 36 |