BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स के 11,389 पदों के लिए आवेदन तिथि 13 जून तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | June 9, 2025 | 03:17 PM IST | 2 mins read
बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग या नर्सिंग में डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट होना चाहिए।
नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विज्ञापन संख्या 23/2025 के तहत स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इच्छुक और योग्य कैंडिडेट अब 13 जून तक बीटीएससी की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
BTSC Staff Nurse Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बीटीएससी नर्सिंग या नर्सिंग में डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही, आवेदक राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए। अधिक पात्रता विवरण के लिए बीटीएससी बिहार स्टाफ नर्स नोटिफिकेशन 2025 जांच सकते हैं।
BTSC Bihar Staff Nurse Notification 2025: आयु सीमा
बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि पुरुष उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष व महिला कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती नियम 2025 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
Bihar BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए अनारक्षित श्रेणी/ ओबीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणियों/ बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 600 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के तहत आने वाले आवेदकों से आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपए लिया जाएगा।
Bihar BTSC Staff Nurse Exam 2025: कुल रिक्तियां
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की ओर से बिहार में स्टाफ नर्स के कुल 11,389 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से अनारक्षित के 3134 पद और ईडब्ल्यूएस के 784 पद शामिल हैं। इसके अलावा, एससी के लिए 2853, एसटी के लिए 121, ईबीसी के लिए 3117, बीसी के लिए 933 और बीसी महिला के लिए 447 पद आरक्षित हैं।
Bihar Technical Service Commission: कैसे आवेदन करें?
नीचे बताए गए चरणों की सहायता से बिहार स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर स्टाफ नर्स रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल