Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स को चार श्रेणियों में मिलेगा नकद पुरस्कार, जानें डीटेल
Santosh Kumar | March 23, 2024 | 01:20 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से ज्यादा छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट आज यानी 23 मार्च को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) पटना द्वारा जारी किया जाएगा। छात्र बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को बिहार सरकार की ओर से विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। बीएसईबी चार श्रेणियों में बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को नकद पुरस्कार देगा।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार तीनों स्ट्रीम के रैंक 1 टॉपर्स को बोर्ड की ओर से 1,00,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल दिया जाएगा। बिहार सरकार ने Bihar Board 12th Toppers के पुरस्कारों को चार श्रेणियों में बांटा है।
रैंक 2 टॉपर्स की बात करें तो उन्हें 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक किंडल और लैपटॉप दिया जाएगा। जबकि रैंक 3 के टॉपर्स को लैपटॉप और किंडल के साथ 50,000 रुपये मिलेंगे। रैंक 4 के टॉपर्स को 15,000 रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल मिलेगा।
Bihar Board 12th Result 2024- यहां देखें
आपको बता दें कि Bihar Board 12th Exam 2024 1 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित किया गया था। जिसमें करीब 13 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। Bihar Board 12th Result 2024 जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Bihar Board 12th Result 2024 Direct Link: एसएमएस पर भी मिलेगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 को एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को बस अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 12 रोल नंबर टाइप करना होगा और 56263 पर एसएमएस भेजना होगा। एसएमएस भेजते ही रिजल्ट उनके नंबर पर भेज दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई