Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट, लास्ट ईयर डेट
Santosh Kumar | November 24, 2024 | 09:46 AM IST | 2 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि बिहार बोर्ड फरवरी में थ्योरी परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन आयोजित करेगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 की वार्षिक डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर टाइम टेबल जारी करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी होने के बाद छात्र इसे चेक कर सकेंगे।
बोर्ड अपने आधिकारिक एक्स और फेसबुक पेज पर भी डेट शीट साझा करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा 4 दिसंबर को की गई थी।
Bihar Board Exam Date 2025: कब आएगी डेटशीट?
बीएसईबी कक्षा 12वीं या इंटर की परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी तक आयोजित की गईं। वहीं, बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक की परीक्षाएं 15 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की गईं। इंटर की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं।
इसके अलावा बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। फरवरी में थ्योरी एग्जाम से पहले BSEB प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट आयोजित करेगा। डेटशीट नवंबर के अंत तक आने की संभावना है।
BSEB Bihar Board 10, 12 Date Sheet 2025: कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं डेट शीट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Bihar Board 10, 12 Date Sheet 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद डेटशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपना विषय कोड और परीक्षा तिथि जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए बिहार बोर्ड डेट शीट 2025 डाउनलोड करें।
बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 23 मार्च को घोषित किया गया था। इसमें कुल पास प्रतिशत 87.21 प्रतिशत रहा। जबकि बीएसईबी ने मैट्रिक के नतीजे 31 मार्च को घोषित किए थे। इसका पास प्रतिशत 82.91 प्रतिशत रहा।
अगली खबर
]Board Exam Date Sheet 2025 Live: सीबीएसई, यूपी, एमपी बोर्ड परीक्षा तिथियां घोषित; बिहार बोर्ड टाइम टेबल जल्द
अब बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा से जुड़े छात्र अपनी डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं 2025 की परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा