BSEB Dummy Registration Card 2025: बीएसईबी 10वीं, 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सुधार विंडो की तिथि बढ़ी
Santosh Kumar | August 2, 2024 | 06:36 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राओं का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पहले ही जारी कर दिया गया था।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की तिथि बढ़ा दी है। शिक्षण संस्थानों के प्रमुख बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2025 में सुधार कर सकते हैं। बोर्ड ने सुधार विंडो की तिथि 14 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी है।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राओं का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पहले ही जारी कर दिया गया था। जारी नोटिस के अनुसार, विद्यार्थियों को जारी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे सुधारने के लिए समिति द्वारा समय-सीमा 14.08.2024 तक बढ़ा दी गई है।
इसके तहत शिक्षण संस्थानों के प्रधान विस्तारित तिथि तक इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए seniorsecondary.biharboardonline.com पर तथा मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए secondary.biharboardonline.com पर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में त्रुटियों का सुधार कर सकते हैं।
Also read Bihar BSSTET 2023 Result Out: बिहार स्पेशल टीईटी परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि डमी पंजीकरण कार्ड में केवल छात्रों के नाम या उनके माता/पिता के नाम में मामूली वर्तनी की त्रुटियां या उनकी फोटो, जन्मतिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय आदि से संबंधित त्रुटियों को ही ठीक किया जा सकेगा।
इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड न किए जाने की स्थिति में उन्हें परीक्षा आवेदन भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके कारण उनका प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किया जाएगा।
बोर्ड ने कहा है कि प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा होने पर इंटरमीडिएट के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0612-2230039 तथा मैट्रिक के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0612-2232074 पर सूचित कर समस्या का समाधान किया जा सकता है।
अगली खबर
]Coaching Centre Death: दृष्टि आईएएस देगा मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद, पीड़ितों को फ्री कोचिंग
इसमें कहा गया है कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ आईएएस संस्थान के बेसमेंट में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार