BSEB 12th Answer Key 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 5 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | February 28, 2025 | 09:40 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में और कक्षा 12 के परिणाम 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्रों के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा उत्तर कुंजी 2025 पर विद्यार्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12 उत्तर कुंजी 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 12 आंसर की 2025 ऑब्जेक्शन विंडो 5 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में सभी सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में 50% अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए। जिसमें छात्रों द्वारा ओएमआर आधारित आंसर शीट का प्रयोग किया गया। बीएसईबी ने विषय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार कक्षा 12 उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी है।”
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि किसी व्यक्ति (उम्मीदवारों सहित) को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की अपलोड की गई उत्तर कुंजी के बारे में कोई आपत्ति है, तो वे 5 मार्च, 2025 तक शाम 5:00 बजे तक उपरोक्त वेबसाइट पर “उत्तर कुंजी इंटर परीक्षा 2025 के संबंध में आपत्ति दर्ज करेंठ लिंक पर क्लिक करके या https://biharboardonline.com पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।”
बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की है कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में और कक्षा 12 के परिणाम 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2025 1 से 15 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।
Bihar Board Class 12 Answer Key 2025: आपत्ति कैसे उठाएं?
आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाएं। होमपेज पर “इंटर परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति दर्ज करें” लिंक पर क्लिक करें। आपत्ति पोर्टल तक पहुंचने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें। चुनौती वाले विषय और प्रश्न का चयन करें। सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’