BSEB Class 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए आवेदन तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी, जानें प्रोसेस
Santosh Kumar | September 3, 2025 | 04:03 PM IST | 2 mins read
स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पंजीकरण के समय छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि सभी विवरण सही-सही भरे जाएं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 15 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 2026 कक्षा 10 परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया स्कूलों के प्रिंसिपलों या स्कूल प्रमुखों द्वारा पूरी की जानी है, और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर लॉग इन करना होगा।
बीएसईबी ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने छात्रों की ओर से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। छात्रों को अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करना होगा, क्योंकि व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने का कोई प्रावधान नहीं है।
Bihar Board Exam 2026: शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। स्कूलों को यह देखना होगा कि छात्रों के सभी विवरण, जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि आदि सही भरे गए हों क्योंकि यहीं विवरण एडमिट कार्ड और परिणाम में प्रदर्शित किए जाएंगे।
पंजीकरण के समय गलतियों से बचने के लिए स्कूल प्रधानाचार्यों को आवेदन पत्र की दोबारा जांच करनी होगी। बोर्ड ने एक हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 जारी किया है जिसके माध्यम से किसी भी समस्या का समाधान किया जाएगा।
Also read सरकार ने बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 1,490 एसटी/एससी छात्रों को किया सम्मानित
BSEB Class 10th Exam 2026: कई वैकल्पिक विषय शामिल
बोर्ड ने आवेदन पत्र भरते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है, क्योंकि एक बार जमा करने के बाद कोई सुधार संभव नहीं होगा। बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कई वैकल्पिक विषयों को शामिल किया है।
इनमें सामाजिक सुरक्षा, ब्यूटीशियन, पर्यटन, ऑटोमोबाइल, रिटेल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, ब्यूटी एवं वेलनेस, दूरसंचार और आईटी/आईटीईएस ट्रेड शामिल हैं। बोर्ड ने ऐसे स्कूलों की भी पहचान की है, जहां ये विषय पढ़ाए जाएंगे।
ऐसे विद्यालयों की सूची समिति के पोर्टल/वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। इन विद्यालयों में निर्दिष्ट विषय/ट्रेड अध्ययनरत विद्यार्थियों को इनमें से किसी एक विषय का चयन कर परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
अगली खबर
]RBSE Supplementary Result 2025 (Out) Live: आरबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आरबीएसई पूरक परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। बोर्ड द्वारा आरबीएसई पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल