Bihar Board Matric Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, दो स्तर पर होगी तलाशी
Abhay Pratap Singh | February 17, 2025 | 07:35 AM IST | 2 mins read
कक्षा 10वीं बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए पहले दिन मातृभाषा हिंदी, उर्दू, बांग्ला और मैथिली विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज यानी 17 फरवरी से राज्य के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 में 15 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। जिनमें से 7.67 लाख छात्र और 8.18 लाख छात्राएं हैं।
बिहार बोर्ड पहले दिन कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, बांग्ला और मैथिली) के विषयों की परीक्षा आयोजित करेगी। बीएसईबी ने परीक्षा केंद्रों पर दो-स्तरीय तलाशी और परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए प्रवेश समय का निर्देश दिया है। बिहार बोर्ड हाई स्कूल परीक्षाएं 25 फरवरी, 2025 तक चलेंगी।
बीएसईबी 2025 डेट शीट के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। शिफ्ट-1 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और शिफ्ट-2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा।
Also read BSEH Class 12 Datesheet 2025 Revised: हरियाणा बोर्ड 12वीं की डेट शीट में बदलाव, जानें नई तिथियां
बिहार बोर्ड नोटिस के अनुसार, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बीएसईबी ने छात्रों को परीक्षा हाल में जूते और मोजे पहनने पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश दिया है। छात्रों को परीक्षा केंद्र में जूते और मोजे के बजाय चप्पल पहननें की सलाह दी गई है।
नोटिस में आगे बताया गया कि, दृष्टि बाधित और अन्य दिव्यांग छात्र जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें एक लेखक रखने की अनुमति दी गई है। ऐसे छात्रों को परीक्षा के लिए प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके अलावा, पटना समेत हर जिले में छात्राओं के लिए चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
छात्रों को कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एग्जाम सेंटर का गेट बंद होने का बाद छात्रों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जबरन प्रवेश को समिति के निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को दो साल के लिए परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम