BSEB Admit Card 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 14 जनवरी को जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | January 14, 2024 | 01:27 PM IST | 1 min read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 14 जनवरी 2024 को कक्षा 10वीं का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 14 जनवरी 2024 को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। बीएसईबी द्वारा जारी मैट्रिक प्रवेश पत्र में छात्र एग्जाम डेट, दिन, परीक्षा का समय व अन्य जानकारियां देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 18 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। जबकि वार्षिक माध्यमिक बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी।
बिहार बोर्ड ने कहा कि प्रधानाचार्य को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षा 10 के प्रवेश पत्र समय पर वितरित किए जाएं और किसी भी छात्र को इंटरनल असाइनमेंट, प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
हालांकि, BSEB क्लास 10 डमी एडमिट कार्ड 2024 3 नवंबर 2023 को ही जारी कर दिया था। आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड देख सकते हैं।
बीएसईबी कक्षा 10 प्रवेश पत्र 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों की मदद से प्रवेश पत्र 2024 कक्षा 10वीं बिहार बोर्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
-
Bihar Secondary admit card 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
स्कूल कोड, पंजीकरण संख्या और छात्रों की जन्मतिथि दर्ज करें।
-
'खोज' बटन पर क्लिक करें। बीएसईबी 10वीं हॉल टिकट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
बीएसईबी मैट्रिक 2024 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और उसे छात्रों के बीच वितरित करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी